गढ़वा, दिसम्बर 13 -- श्री बंशीधर नगर। भाजपा मंडल अध्यक्ष विकास पांडेय को पुनः बनाया गया है। वह लगातार तीसरी बार मंडल अध्यक्ष बने। मंडल अध्यक्ष बनाए जाने के बाद विकास ने कहा कि वह पार्टी संगठन को मजबूत बनाने, पार्टी के विस्तार और कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने के लिए पूरी निष्ठा, लगन और मेहनत के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि उन्हें सौंपी गई जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी के साथ निभाएंगे। बधाई देने वालों में जिले के सभी पदाधिकारी, सांसद प्रतिनिधि मुकेश कुमार चौबे, प्रखंड विधायक प्रतिनिधि अशोक सेठ, भाजपा नेता संजय का कसेरा, सोनू पांडेय, अंकित सिंह सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल हैं। सभी ने आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में मंडल का संगठन और अधिक मजबूत होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...