रायबरेली, जनवरी 29 -- रायबरेली, संवाददाता। विकास कास्ट्रक्शन कंपनी व यूथ स्पोर्टस अकादमी की ओर से आयोजित रायबरेली-प्रीमियर लीग प्रतियोगिता में लगातार तीन मैच जीत कर निर्मल हास्पिटल सेमीफाइनल में पहुंच गयी। वहीं दसवे दिन दो मैच खेले गए। जिसमें सत्यम व अजीत को मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया। विकास कंस्ट्रक्शन कंपनी व यूथ स्पोर्ट्स अकादमी द्वारा आयोजित रायबरेली प्रीमियर लीग टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के दसवें दिन पहला मैच समर्पण हॉस्पिटल बनाम निर्मल हास्पिटल के मध्य खेला गया। टॉस जीतकर समर्पण हॉस्पिटल ने बल्लेबाजी करने का फैसला किया। निर्धारित ओवरों के मैच में पहले खेलकर अर्जित (18) रनों की सहायता से नौ विकेट पर 66 रन बनाए। शिवम ने दो विकेट झटके, लक्ष्य का पीछा करने उतरी निर्मल हॉस्पिटल की टीम ने निर्धारित लक्ष्य महज छह ओवरों में सत्यम के 53 न...