लगातार ठिकाना बदल रही है बाघिन, 10 दिन बाद भी पकड़ से दूर
सीतापुर, जुलाई 25 -- सीतापुर, संवाददाता। बाघिन के आतंका दायरा बढ़ता जा रहा है। रसूलवा, गेंधरिया और मधवापुर के बाद अब बाधिन ने बिजुआमऊ में अपना नया ठिकाना बनाया है। दो दिन से बाघिन इसी इलाके में बनी हुई है। शनिवार को भी बिजुआमऊ गांव के पास बाघिन के पगचिन्ह देखे गए हैं। बाघिन के आतंक की वजह से इलाके के लोग घरों में कैद होने को मजबूर हो गए हैं। वन विभाग के रेस्क्यू अभियान चलाए जाने के बाद भी बाघिन पकड़ से दूर है। वन विभाग की ओर से लगातार कॉम्बिंग, ड्रोन निगरानी, ट्रैप कैमरों और पिंजरे में मेमना बांधने के बावजूद वन विभाग को सफलता नहीं मिल पाई है। बाघिन के आतंक से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। संदना के रसूलवा गांव के पास बाघिन के हमले में किसान की मौत के बाद से ही वन विभाग रेस्क्यू आभियान चला रहा है। 10 दिन के रेस्क्यू अभियान के बाद भी वन वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.