औरैया, जून 2 -- कंचौसी, संवाददाता। दिल्ली-हावड़ा रेल रूट पर स्थित कंचौसी रेलवे क्रॉसिंग मंगलवार दोपहर करीब दो घंटे तक बंद रही। लगातार ट्रेनों के आवागमन के चलते फाटक बंद रहने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। तेज धूप में राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे डीएफसी ट्रैक पर डाउन लाइन से गुजर रही मालगाड़ियों को निकालने के लिए रेलवे क्रॉसिंग बंद की गई थी। इसके बाद दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस, नीलांचल एक्सप्रेस, नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस, महानंदा एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनों को भी निकाला गया। लगातार ट्रेनों की आवाजाही के कारण करीब दो घंटे बाद क्रॉसिंग को खोला जा सका। क्रॉसिंग बंद रहने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जाम में फंसे लोग तेज धूप में परेशान होते रहे। ज...