नई दिल्ली, नवम्बर 19 -- SC Agrotech Share Price: शेयर बाजार में गुरुवार, 19 नवंबर को एससी एग्रोटेक के शेयरों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली। बाजार खुलते ही कंपनी के शेयर अपर सर्किट पर पहुंच गए। बता दें कि लगातार चौथे कारोबारी दिन शेयर में अपर सर्किट लगा है। इस तेजी के साथ कंपनी के शेयर ने पिछले 6 महीनों में निवेशकों को करीब 227 फीसदी का शानदार रिटर्न दिया है। कंपनी के शेयर आज गुरुवार को 75.79 रुपये पर आ गए थे। शेयरों में यह तेजी कंपनी की ओर से एक अहम बिजनेस अपडेट जारी करने के एक दिन बाद आई है। कंपनी ने बताया कि उसके बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने 11 दिसंबर 2026 को एक्स्ट्राऑर्डिनरी जनरल मीटिंग (EGM) बुलाने की मंजूरी दी है। इस बैठक में बोनस शेयर जारी करने, स्टॉक स्प्लिट और कंपनी की ऑथराइज्ड शेयर पूंजी बढ़ाने जैसे अहम प्रस्तावों पर विचार किया जाएग...