सुपौल, मई 25 -- सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता लगातार 10 से 12 दिनों के भीतर चौथी बार पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी होने से आम लोगों की जेब पर अतिरिक्त बोझ बढ़ने की आशंका गहरा गई है। 25 मई को चौथी बार कीमत में बढ़ोतरी के बाद जिले में सोमवार को 100.37 रुपया डीजल और पेट्रोल 114.43 रुपया प्रति लीटर हो गया है। जबकि रविवार को 111.56 रुपया पेट्रोल और 97.53 रुपया डीजल मिल रहा था। ताजा बढ़ोतरी में पेट्रोल 2.61 रुपये प्रति लीटर और डीजल 2.71 रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ है। इससे खेती-किसानी, माल ढुलाई, सार्वजनिक परिवहन, सब्जी-दूध समेत दैनिक जरूरत की वस्तुओं की कीमतों पर असर पड़ सकता है। बाजार से जुड़े लोग मान रहे हैं कि आने वाले दिनों में महंगाई का दबाव और बढ़ सकता है। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी ने आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है。 यह भी प...