लगातार चौथी बार पैक्स अध्यक्ष बने निलेश
बेगुसराय, मई 27 -- चेरियाबरियारपुर। प्रखंड क्षेत्र के मंझोल चार पंचायत के पैक्स अध्यक्ष पद और कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए चुनाव के तारीखों का ऐलान किया गया था। सभी पदों पर चुनाव के लिए केवल एक एक लोगों ने ही नामांकन दाखिल किया। इसलिए सभी प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं। हालांकि, प्रमाण पत्र का वितरण अभी नहीं किया गया है। बताया गया है कि अध्यक्ष पद के लिए निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष नीलेश कुमार ही निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। यह भी बताया गया है कि लगातार चौथी बार जीत हासिल हुई है। इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्य भी निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। यह भी पढ़ें- लगातार चौथी बार पैक्स अध्यक्ष बने निलेश यह भी पढ़ें- अमौना पैक्स चुनाव के लिए अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों को मिला चुनाव चिन्ह
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.