लगातार चोरी से भयभीत व्यवसायी ने समेटा कारोबार, बेची दुकान
धनबाद, मई 31 -- महुदा, प्रतिनिधि। महुदा थाना क्षेत्र के तेलमच्चो बाजार में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं और पुलिस की निष्क्रियता से परेशान एक सर्राफा व्यवसायी ने अपना कारोबार समेट लिया है। व्यवसायी चंदन कुमार सोनी ने अपनी दुकान बेच दी है। इस घटना ने स्थानीय व्यवसायियों और ग्रामीणों के बीच सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ा दी है।
चोरी की घटनाएँ ग्रामीणों के अनुसार तेलमच्चो बाजार स्थित जय अंबे ज्वेलर्स नामक सोना-चांदी की दुकान में 27 जनवरी की रात अपराधियों ने दुकान के पीछे सेंधमारी कर ढाई लाख रुपए से अधिक मूल्य के आभूषण और अन्य सामान की चोरी कर ली थी। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की लेकिन कई माह बीत जाने के बावजूद मामले का उद्भेदन नहीं हो सका। इसी बीच 24 मई की रात अपराधियों ने एक बार फिर उसी दुकान को निशाना बनाया। इस बार ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.