बरेली, अप्रैल 14 -- ड्यूटी से लगातार गैरहाजिर और अन्य आरोपों के चलते एसएसपी अनुराग आर्य ने आठ पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। इनमें से पांच हेड कांस्टेबल और तीन कांस्टेबल शामिल हैं। इन सभी पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय जांच के भी निर्देश दिए गए हैं। यूपी 112 में तैनात हेड कांस्टेबल विजय कुमार को 25 मार्च से तीन दिन की छुट्टी लेकर वापस न आने पर सस्पेंड किया गया है। पुलिस लाइन के हेड कांस्टेबल विनेश कुमार 13 नवंबर 2025 को सेशन हवालात में बंदी ड्यूटी से अनुपस्थित और लगातार गैरहाजिर होने के चलते सस्पेंड किए गए हैं। फतेहगंज पूर्वी के हेड कांस्टेबल राजवीर सिंह नौ मार्च को तीन दिन की छुट्टी लेकर जाने के बाद वापस नहीं आए। यह भी पढ़ें- डीएसपी श्याम किशोर रंजन पर विभागीय कार्रवाई शुरू देवरनिया थाने के हेड कांस्टेबल सुनील कुमार आठ फरवरी को 29 ...