संभल, जनवरी 4 -- गलन व ठिठुरन से लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है। ठंड के कारण आम जनजीवन अस्त व्यस्त बना हुआ है। जिसका प्रभाव ट्रेनों के संचालन भी पड़ रहा है। पिछले कई दिनों से धूप न निकलने के कारण गलत ठिठुरन बढ़ गई है। जिसके कारण लोग परेशान है। हालांकि रविवार को सूर्य देव दिखाई दिए और हल्की धूप भी निकाली । जिससे लोगों ने राहत महसूस की । सूर्यास्त होते ही ठिठुरन फिर बढ़ गई और लोग घरों में दिखने को मजबूर हो गए। रविवार को न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम 16 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह ठंड के कारण बाजारों में रौनक कम दिखाई दे रही है। ठंड का असर कारोबार पर भी पड़ रहा है। गलन,ठिठुरन व कोहरे के कारण ट्रेनों का संचालन भी प्रभावित बना हुआ है। रविवार सुबह ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित रही।लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय सुबह 4.57 बज...