कोडरमा, फरवरी 25 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। कोडरमा के बिरसा सांस्कृतिक भवन में उपायुक्त ऋतुराज की अध्यक्षता में जिलास्तरीय शांति समिति की बैठक बुधवार को हुई। बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों तथा शांति समिति के सदस्यों ने भाग लिया। बैठक के दौरान डीसी ने फूड सेफ्टी ऑफिसर को मिठाई एवं रंगों में मिलावटखोरी की जांच करने तथा उत्पाद विभाग को अवैध शराब बिक्री पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। बैठक के दौरान उपायुक्त ने शांति समिति के सदस्यों को प्रशासन की तैयारियों से अवगत कराया तथा उनके सुझावों को गंभीरता से सुना। उन्होंने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों, अंचल अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को होली के अवसर पर विधि-व्यवस्था एवं सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने किसी भी प्रकार की भ्रा...