बिहारशरीफ, सितम्बर 2 -- लगाएं सोलर पैनल, पर्यावरण संरक्षण के साथ बिजली बिल होगा शून्य डीएम ने लोदीपुर का दौरा कर गिनाए रूफटॉप सोलर के फायदे पीएम सूर्य घर योजना में अब प्रति किलोवाट पर 30 की जगह मिलेगी 40 हजार सब्सिडी शेखपुरा, निज संवाददाता। जिले में हरित और अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए जिला प्रशासन ने विशेष पहल शुरू की है।

सौर ऊर्जा का प्रमोशन इसी कड़ी में बुधवार को डीएम शेखर आनंद ने सदर प्रखंड के लोदीपुर गांव का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निजी आवासों की छतों पर लगे रूफटॉप सोलर सिस्टम का जायजा लिया और ग्रामीणों से संवाद कर उन्हें सौर ऊर्जा अपनाने के लिए प्रेरित किया। डीएम ने ग्रामीणों को जागरूक करते हुए पीएम सूर्य घर योजना के तहत जल्द से जल्द अपना पंजीकरण कराने की अपील की। उन्होंने बताया कि सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए ...