गढ़वा, जनवरी 28 -- गढ़वा। थानांतर्गत लगमा गांव निवासी लक्ष्मण भुइयां का पुत्र अशोक भुइयां बुधवार को मारपीट की घटना में घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। घअशोक भुइयां ने आरोप लगाया है कि उसके गांव के कामेश्वर राम के चापानल का पानी बहकर उसके दरवाजे पर जमा हो जाता था। इस बात को लेकर वह कामेश्वर को अपने जमीन में सोखता बनवाकर पानी को जमा करने के लिए क़हने कहा था। उसी बात से आक्रोशित होकर कामेश्वर और उसकी पत्नी ने मिलकर उसे मारपीट कर घायल कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...