संतकबीरनगर, मई 12 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। खाड़ी युद्ध के चलते पिछले कुछ महीनों से जनपद में डीजल, पेट्रोल की खपत तेजी से बढ़ी है। विभागीय आंकड़ों की माने तो खपत में लगभग दो गुना तक का अंतर आया है। यही कारण है कि ज्यादातर पेट्रोल पंप अक्सर ड्राई हो जा रहे हैं। लोग किल्लत की आशंका में स्टॉक कर ले रहे हैं। पंपों पर निर्धारित आवंटन के अनुसार तेल आ रहा है, लेकिन 24 घंटे के अंदर ही वे ड्राई हो जा रहे हैं। इस कारण परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। सबसे अधिक समस्या ग्रामीण क्षेत्र में पंपों पर देखने को मिल रही है।विभागीय यह भी पढ़ें- पांच लाख लीटर पेट्रोल व आठ लाख लीटर डीजल की खपत, आपूर्ति हुई कम आंकड़ों के अनुसार खाड़ी युद्ध शुरू होने से पहले प्रति माह 1500 किलोलीटर पेट्रोल व 3500 किलोलीटर डीजल की खपत प्रतिमाह थी। लेकिन युद्ध शुरू होने...