कटिहार, जून 19 -- सेमापुर। संवाद सूत्र बरारी के क्षेत्रों में लगभग पांच घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। भीषण गर्मी और उमस के बीच बिजली नहीं रहने से लोगों का जनजीवन प्रभावित हो गया। घरों में दैनिक कार्यों के साथ-साथ पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित रही, क्योंकि अधिकांश घरों में पानी की व्यवस्था विद्युत चालित मोटरों पर निर्भर है।बिजली नहीं रहने से मोबाइल, इनवर्टर एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण चार्ज नहीं हो सके। वहीं दुकानदारों और छोटे व्यवसायियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हुई तथा बुजुर्गों और मरीजों को सबसे अधिक दिक्कतें झेलनी पड़ीं। यह भी पढ़ें- आज बरारी क्षेत्र में तीन घंटे बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति स्थानीय लोगों ने बताया कि लंबे समय तक बिजली आपूर्ति ठप रहने से काफी ...