हाथरस, मई 21 -- हाथरस। जिले में थोक और व्यापार की लगभग 1050 दवाईंयों की छोटी-बड़ी दुकान हैं। एक अनुमान के मुताबिक प्रतिमाह लगभग 1.50 करोड़ व्यापार होता है। ऑनलाइन दवा विक्री के विरोध में अलग-अलग ड्रगिस्ट एसोसिएशन द्वारा बुधवार को बुलाए गए बंद का मिला-जुला असर देखने को मिला है। कहीं दवा विक्रेताओं ने अपने-अपने प्रतिष्ठानों को बंद रखा तो कई स्थानों पर सुबह से ही दवा कारोबारियों की प्रतिदिन की भांति दुकानें खुलीं दिखाई दी। बंद के चलते लगभग 50 लाख रुपए का दवा करोबार को नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। जिले में लगभग 750 खुदारा और 300 लगभग थोक दवा विक्रेताओं की दुकान हैं। यह भी पढ़ें- ऑनलाइन दवा कारोबार के विरोध में बंद रखीं दुकानें जिनसे हर दिन हजारों की संख्या में लोग दवा खरीदते हैं। थोक दवा विक्रेताओं के यहां से प्रतिदिन खुदारा दवा विक्रेता...