हरिद्वार, मई 1 -- हरिद्वार, संवाददाता। ज्वालापुर इंटर कॉलेज के खेल मैदान में आयोजित ऑल इंडिया टेनिस बॉल क्रिकेट चैम्पियनशिप का शुक्रवार को प्रदेश की खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्य ने शुभारंभ किया। देशभर से पहुंचे करीब 400 खिलाड़ियों की मौजूदगी में शुरू हुई इस प्रतियोगिता ने पहले ही दिन खेल प्रेमियों में उत्साह का माहौल बना दिया। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए खेल मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि निरंतर प्रयास, अनुशासन और लगन ही एक खिलाड़ी को सफलता के शिखर तक पहुंचाते हैं। उन्होंने कहा कि इन गुणों को जीवन में अपनाकर ही असंभव लक्ष्य भी हासिल किए जा सकते हैं। साथ ही उन्होंने उत्तराखंड टेनिस बॉल क्रिकेट एसोसिएशन की उपलब्धियों की सराहना करते हुए आश्वासन दिया कि इस खेल को बढ़ावा देने के लिए सरकार हर संभव सहयोग करेगी। इस अवसर पर एसोसिएशन के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.