छपरा, जनवरी 6 -- शादी के लिए साल का पहला शुभ मुहूर्त 5 फरवरी को अगस्त, सितंबर और अक्तूबर माह में लगेगा चातुर्मास छपरा, हमारे प्रतिनिधि।नववर्ष 2026 में शादी-विवाह की तैयारी करने वालों के लिए खुशी देने वाली खबर है। हिंदू पंचांग के अनुसार वर्ष 2026 में कुल 75 दिन विवाह के शुभ मुहूर्त रहेंगे। शादी के लिए साल का पहला शुभ मुहूर्त 5 फरवरी से शुरू होगा। पंडितों के अनुसार जनवरी माह में विवाह के लिए कोई भी शुभ मुहूर्त उपलब्ध नहीं है, जिस कारण वर्ष की शुरुआत में मांगलिक आयोजनों पर विराम रहेगा। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार अगस्त, सितंबर और अक्तूबर माह में चातुर्मास के कारण विवाह सहित अन्य मांगलिक कार्य वर्जित रहेंगे। इस अवधि में भगवान विष्णु के शयनकाल में होने के कारण शुभ कार्य नहीं किए जाते। इस प्रकार वर्ष के 12 महीनों में से 8 महीने ऐसे रहेंगे, जिनमें...