एटा, मई 11 -- लगन चढ़ते समय अचानक से दूल्हा नीचे गिर गया, जिसके बाद दुल्हन ने शादी करने से इंकार कर दिया। काफी समझाने के बाद भी दुल्हन नहीं मानी। दूल्हा पूरी तरह से स्वस्थ्य नहीं है जिसके चलते शादी करने से इंकार कर दिया। दुल्हन के न मानने पर बरात वापस लौट गई। बताया जा रहा है कि इससे पहले गांव में काफी देर तक पंचायत भी हुई थी। पंचायत के दौरान बात नहीं बनी। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। बताया जा रहा है कि दुल्हन पक्ष से दो लोगों को पकड़वा दिया। यह भी पढ़ें- कुर्सी पर नहीं बैठ पाया दूल्हा, सात फेरों से पहले जमीन पर गिरा, भरे मंडप में दुल्हन की मां ने तोड़ दी शादीशादी की तैयारी थाना सकीट के गांव नगला फूले निवासी विजय सिंह की बेटी की शादी कोतवाली देहात के गांव कठौली निवासी करन के साथ तय हुई थी। रविवार को कस्बा सकीट स्थित एक गेस्ट हाउस में ब...