गोंडा, मार्च 17 -- रुपईडीह, संवाददाता। एमडीजीएन गुरुकुल विद्यापीठ इंटर कॉलेज गोपालबाग में मंगलवार को वार्षिकोत्सव और सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को अतिथियों ने पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया। समारोह में ट्रेनी आईपीएस प्रदीप कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि स्कूल कहीं भी हो फर्क नहीं पड़ता बस बच्चा कितनी लगन और ईमानदारी पूर्वक पढ़ता है, यह मायने रखता है। कहा कि बच्चों को अपने गुरुजनों व बड़ों का सम्मान करते हुए अनुशासन में रह कर पढ़ाई करना चाहिए। दृढ़ शक्ति के आगे सभी बढ़ाएं दूर हो जाती हैं। समोराह का शुभारंभ अयोध्या धाम के महंत राजकुमार दास ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि बच्चों पर शिक्षा थोपनी नहीं चाहिए बल्कि उनके रुचि के अनुसार शिक्षा देनी चाहिए। स...