गढ़वा, अप्रैल 4 -- गढवा, प्रतिनिधि। बेलचंपा स्थित ज्ञान भारती पब्लिक स्कूल के 17वें वार्षिकोत्सव समारोह का उद्घाटन डीपीएससीसी के अध्यक्ष अलखनाथ पांडेय, सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण सभा के जिलाध्यक्ष विनोद पाठक, एआरडी पब्लिक स्कूल के निदेशक पीके दूबे और वरीय अधिवक्ता परशुराम पांडेय ने मां सरस्वती की पूजा करके किया। मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए अलखनाथ नें कहा कि समय बहुत तेजी से बदलता जा रहा है। हमें लगन, परिश्रम और धैर्य से सफलता मिलती है। उन्होंने कहा कि हमें उसी के साथ तालमेल बनाकर चलना पड़ेगा। हम न अपने बीते समय और मूल्य को भूल सकते हैं न उसके मिले सबक को भूलें। पढ़ाई के क्षेत्र में रोज नये परिवर्तन हो रहे हैं। विज्ञान के युग में तकनीक हावी है पर नैतिक मूल्य और आध्यात्मिक ज्ञान भी उतनी ही जरूरी है।विनोद पाठक ने कहा कि शिक्षा देना बह...