कुशीनगर, जून 22 -- कुशीनगर, मिथिलेश द्विवेदी। जरार फीडर के अंतर्गत ग्राम पंचायत माघी कोठिलवा के बैरागी टोला में बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। गांव में हाल ही में लगाया गया 25 केवी का नया ट्रांसफार्मर खराब हो गया, जिससे करीब 60 घरों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई है। भीषण गर्मी और उमस के बीच बिजली न मिलने से ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।गांव में पहले से लगा 16 केवी का ट्रांसफार्मर काफी समय से जर्जर स्थिति में था। उसकी क्षमता कम होने और बार-बार खराब होने के कारण क्षेत्र के लोग लंबे समय से बिजली संकट झेल रहे थे। यह भी पढ़ें- 63 केवीए ट्रांसफार्मर जला, भीषण गर्मी में 250 उपभोक्ता परेशान लगातार शिकायतों के बाद ग्रामीणों ने सदर विधायक से मुलाकात कर समस्या से अवगत कराया। विधायक के प्रयास से गांव में नया 25 केवी का ट्...