सासाराम, अगस्त 12 -- सासाराम, नगर संवाददाता। बिहार सरकार उच्च शिक्षा अधिनियम के विरोध में लगातार सातवें दिन बुधवार को भी शांति प्रसाद जैन कॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी संघर्ष मोर्चा के द्वारा प्रदर्शन किया गया। फुटाब/फुस्टाब के आह्वान पर प्रस्तावित कार्य करते हुए काला बिल्ला लगाकर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन कर नारेबाजी की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...