रामगढ़, जनवरी 11 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि। नेहरू रोड़ स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मार्केट परिसर में लख्खी बाबा की 33 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को संपन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 23 जनवरी, बसंत पंचमी के पावन अवसर पर लख्खी बाबा की स्मृति में जनसेवा और श्रद्धा से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। निर्णय के अनुसार, कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 10 बजे से दोपहर एक बजे तक निःशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर और बीपी व शुगर की निःशुल्क जांच से होगी। इस चिकित्सा शिविर में प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अविनाश चंद्र पाठक अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से इस स्वास्थ्य शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है। इसके पश्चात अपराह्न 2 बजे ...