पटना, मई 8 -- अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग के मंत्री लखेंद्र कुमार रौशन ने शुक्रवार को सचिवालय स्थित विभाग के मुख्य कार्यालय में पदभार ग्रहण किया। इस दौरान मंत्री ने कहा कि सड़क, भवन और शिक्षा के मामले में पिछड़े एससी-एसटी बहुल टोलों में काम हमारी पहली प्राथमिकता है। इन्हें विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जायेगा। पदभार ग्रहण के बाद मंत्री ने विभागीय अधिकारियों से योजनाओं की विस्तृत जानकारी ली। मौके पर विभाग के सचिव संदीप कुमार आर पुडकलकट्टी व निदेशक प्रियंका रानी ने पुष्पगुच्छ देकर मंत्री का स्वागत किया। यह भी पढ़ें- जमा खान ने अल्पसंख्यक कल्याण विभाग का पदभार संभाला यह भी पढ़ें- सरकार के 26 मंत्रियों ने कामकाज संभाला यह भी पढ़ें- छूटे गांवों तक आवागमन की सुविधा पहुंचाएंगे : दामोदर रावत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...