लखीसराय व जमुई के एसपी के खिलाफ डीआईजी के समक्ष अपील
मुंगेर, जून 7 -- मुंगेर, एक संवाददाता। सूचना का अधिकार (आरटीआई) अधिनियम के अनुपालन में कथित लापरवाही और उच्च अधिकारियों के निर्देशों की अनदेखी के आरोप में आरटीआई एक्टिविस्ट ओम प्रकाश पोद्दार ने मुंगेर, लखीसराय और जमुई के पुलिस अधीक्षकों के विरुद्ध पुलिस उप-महानिरीक्षक (डीआईजी), मुंगेर रेंज के समक्ष प्रथम अपील दायर की है। अपील में कहा गया है कि, पुलिस उप-महानिरीक्षक (मानवाधिकार) सह लोक सूचना पदाधिकारी, बिहार, पटना द्वारा जारी निर्देशों के बावजूद संबंधित जिलों में मांगी गई सूचना उपलब्ध नहीं कराई गई। मामले का संज्ञान लेते हुए मुंगेर रेंज के डीआईजी राकेश कुमार ने लखीसराय और जमुई के पुलिस अधीक्षकों को अधिकृत लोक सूचना पदाधिकारी के माध्यम से अद्यतन प्रतिवेदन सहित निर्धारित तिथि पर उपस्थित होने का निर्देश दिया है, ताकि मामले की सुनवाई समय पर की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.