एक प्रतिनिधि, जनवरी 3 -- बिहार के लखीसराय जिले के पिपरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहनपुर गांव में शुक्रवार देर रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह वारदात कोईलवा दियारा में हुई, जहां आपसी विवाद को लेकर गोलीबारी की आशंका जताई जा रही है। मृतक की पहचान मोहनपुर निवासी स्व राजेश कुमार के पुत्र पियूष कुमार उर्फ रामार्चा उम्र 21 साल के रूप में हुई है, जिसे पांच गोलियां मारी गईं। जमीन विवाद में दोस्तों पर मर्डर का शक है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पियूष कुमार शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे घोड़ा लेकर अपने दोस्तों रामबोल कुमार और राहुल कुमार के साथ घास लाने के लिए कोईलवा दियारा गया था। शाम 4 बजे तक जब वह घास लेकर वापस नहीं लौटा तो उसकी मां इंदु देवी को चिंता हुई। उन्होंने सबसे पहले उसके दोस्तों से संपर्क कर पियूष क...