लखीसराय, अप्रैल 17 -- लखीसराय, कार्यालय संवाददाता। जिले में वर्ष 2025-26 के धान खरीद सत्र के दौरान किसानों को कई गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ा, जिससे पूरे तंत्र पर सवाल खड़े हो गए हैं। सबसे प्रमुख मुद्दा खरीद लक्ष्य के आवंटन में अनियमितता और भुगतान में अत्यधिक देरी रहा। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि तत्कालीन जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्र को पद से हटाना पड़ा। किसानों का आरोप है कि पैक्सों को बहुत कम खरीद लक्ष्य दिया गया, जिसके कारण अधिकांश किसानों का धान खरीदा ही नहीं गया। कई पैक्सों ने लक्ष्य पूरा होने का हवाला देकर किसानों का धान लेने से साफ इनकार कर दिया। यह भी पढ़ें- बढ़ती लागत और बाजार की अव्यवस्था से जूझ रहे किसान, पेज 4 लीड इससे किसानों को भारी आर्थिक संकट का सामना करना पड़ा। मामले में प्रशासनिक स्तर पर भी गड़बड़ी के आरोप सामने आए हैं। बता...