लखीसराय, जून 17 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान संवाददाता। बुधवार की दोपहर अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। तेज हवाओं के साथ हुई एक घंटे की मूसलाधार बारिश ने शहर की रफ्तार थाम दी। इस प्राकृतिक बदलाव का सबसे बड़ा असर शहर की विद्युत आपूर्ति पर पड़ा। बारिश शुरू होते ही गुल हुई बिजली लगातार आठ घंटों तक गायब रही, जिससे स्थानीय निवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब एक बजे तेज आंधी के साथ झमाझम बारिश शुरू हुई। इसी दौरान शहर के मुख्य मार्ग पर लगा एक विशाल पंडाल हवा के तेज झोंके को बर्दाश्त नहीं कर सका।

पंडाल गिरने का असर वह भरभराकर सीधे 33 हजार वोल्ट (33केवी) के मुख्य विद्युत तार पर जा गिरा। पंडाल गिरने से हाई वोल्टेज तार क्षतिग्रस्त हो गए, जिसके कारण पूरे शहर की बिजली आपूर्ति पूरी तरह से ठप हो गई। दोपहर एक बजे कटी ब...