भागलपुर, जुलाई 26 -- लखीसराय से मनीष कुमार सिन्हा की रिपोर्ट जिला अवर निबंधक कार्यालय परिसर में 23 जुलाई 2026 को हुई आगजनी की घटना की उच्चस्तरीय जांच कराई जाएगी। इस संबंध में जिला पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार ने शनिवार को आदेश जारी करते हुए घटना के वास्तविक कारणों एवं परिस्थितियों की निष्पक्ष जांच कराने के निर्देश दिए हैं। डीएम के इस निर्देश के बाद आशंका जताई जा रही है कि यह साजिश के तहत घटित घटना भी हो सकती है। जारी आदेश के अनुसार, आगजनी की घटना की जानकारी विभिन्न मीडिया स्रोतों एवं अन्य माध्यमों से प्राप्त होने के बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच आवश्यक समझी गई। इससे पूर्व 11 जुलाई 2026 को ही जिला अवर निबंधक के प्रभार ग्रहण करने में हो रही देरी को लेकर सचिव, मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग, बिहार, पटना से उच्चस्तरीय विभागीय एवं तक...