भागलपुर, मई 28 -- लखीसराय से अजय कुमार की रिपोर्ट जिले के पिपरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पथूआ स्थित गंगा कछार इलाके में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस ने कुल 45 लीटर देसी चुलाई शराब, एक गैस सिलेंडर तथा एक मोबाइल फोन जब्त किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बुलेट कुमार पिता नंदू भगत एवं लखन भगत पिता जीवन भगत के रूप में हुई है। पिपरिया थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गंगा कछार क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अवैध शराब का निर्माण एवं कारोबार किया जा रहा है। सूचना के आधार पर थाना अध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी अभियान चलायी। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से शराब निर्माण में प्रयुक्त सामग्री एवं उपकरण बरामद की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने तीन बड़े डब्बों में रखे लगभग ...