भागलपुर, जनवरी 28 -- कजरा, एक संवाददाता। जिले के सभी प्रारंभिक, मध्य एवं उत्क्रमित मध्य विद्यालयों में 31 जनवरी को शैक्षणिक गतिविधियों का विशेष आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर "हम और आप मिलकर करेंगे बच्चों का समग्र विकास" थीम के तहत अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन अनिवार्य रूप से किया जाएगा। इस संबंध में जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय के निर्देशानुसार जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (प्रशिक्षण एवं समग्र शिक्षा), लखीसराय द्वारा जिले के सभी प्रधानाध्यापकों एवं प्रभारी प्रधानाध्यापकों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। निर्देश में बताया गया है कि जिले के सभी मध्य एवं उत्क्रमित मध्य विद्यालयों में कक्षा 6 से 8 तक के छात्र-छात्राओं के लिए विज्ञान एवं गणित विषयों पर आधारित प्रोजेक्ट-बेस्ड लर्निंग कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। इसके अंतर्गत विद्य...