भागलपुर, जून 11 -- लखीसराय से संतोष कुमार की रिपोर्ट: तेतरहट थाना क्षेत्र के खैरी गांव में गुरुवार को सांप काटने से किशोर के घायल होने का मामला सामने आया है। जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पहचान खैरी गांव निवासी संजय दास के 15 वर्षीय पुत्र यीशु कुमार के रूप में हुई। पीड़ित के परिजन ने बताया कि घर के निकट ही खेलने के दौरान पैर से दबाव पड़ने पर झाड़ी में छुपे सांप ने काट लिया था। इधर इमरजेंसी वार्ड में ऑन ड्यूटी तैनात चिकित्सक ने बताया कि पीड़ित को इलाज के साथ स्नेक वाइट टीका लगाया गया है। यह भी पढ़ें- लखीसराय : 15 वर्षीय बच्चे को सांप काटा फिलहाल पीड़ित की स्थिति सामान्य है। यह भी पढ़ें- सर्पदंश से दो की जान गई तो गांव में मचा कोहराम

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...