भागलपुर, जनवरी 28 -- कजरा, एक संवाददाता। लखीसराय जिले के पंचायत एवं नगर प्रारंभिक विद्यालयों में कार्यरत प्रशिक्षित शिक्षकों के लिए बड़ी राहत की खबर है। 12 वर्ष की संतोषजनक सेवा पूरी करने वाले शिक्षकों को उच्चतर ग्रेड वेतन देने की प्रक्रिया को लेकर जिला शिक्षा विभाग ने स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। जिला शिक्षा पदाधिकारी, लखीसराय द्वारा जारी आदेश से अब इस लाभ को लेकर बनी हुई अस्पष्टता समाप्त हो गई है। जारी आदेश में कहा गया है कि जिन शिक्षकों ने अपनी नियुक्ति की तिथि अथवा अनिवार्य प्रशिक्षण पूर्ण करने की तिथि (जो भी बाद की हो) से 12 वर्ष की सेवा पूरी कर ली है, उन्हें नियमों के अनुरूप उच्चतर ग्रेड वेतन का लाभ प्रदान किया जाएगा। इसके लिए संबंधित शिक्षकों की सेवा पुस्तिका, वेतन निर्धारण और अन्य अभिलेखों का सत्यापन अनिवार्य होगा। जिला शि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.