भागलपुर, अप्रैल 16 -- चानन से प्रकाश मंडल की रिपोर्ट: चानन पुलिस द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर किए गए छापेमारी अभियान में कुंदर निवासी विक्रम कुमार को 10 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। एडिशनल एसएचओ जितेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि शराब कारोबारी द्वारा शराब ले जाया जा रहा है,इसी क्रम में छापेमारी की गई और विक्रम कुमार को कुंदर बाराज के निकट से गिरफ्तार किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...