भागलपुर, जनवरी 5 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। हलसी प्रखंड के कैंदी गांव स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में सोमवार को महिला एवं बाल विकास निगम के तत्वाधान में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान 100 दिवसीय कार्यक्रम के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उद्घाटन जिला मिशन समन्वयक प्रशांत कुमार, वार्डन सह शिक्षिका श्सरिता कुमारी,एएनएम सपना कुमारी, वित्तीय साक्षरता विशेषज्ञ अमित कुमार एवं लैंगिक विशेषज्ञ किस्मत कुमारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। हब के जिला मिशन समन्वयक ने सभी छात्राओं को संबोधित करते हुए बताया कि बाल विवाह एक सामाजिक बुराई है, और कानूनन रूप से जूर्म भी। जो बालिका के शिक्षा, स्वास्थ एवं बचपन को ही नहीं बल्कि पूरे जीवन को प्रभावित करता है। जिसका क्षतिपूर्ति कभी नहीं किया जा सकता है। इसलिए बाल विवाह का वि...