भागलपुर, अप्रैल 4 -- सूर्यगढ़ा। निज प्रतिनिधि मेदनी चौकी थाना क्षेत्र के वंशीपुर गांव में विवाहिता खुशबू देवी के दहेज नहीं देने और अन्य आरोपों को लेकर पुलिस ने पति पंकज कुमार साह को गिरफ्तार कर के लखीसराय जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष चितरंजन कुमार की अगुवाई में पुलिस ने छापेमारी की थी। मृतक विवाहिता के भाई संजीत कुमार ने अपनी बहन के पति पंकज कुमार साह समेत ससुराल के दस लोगों के खिलाफ दहेज नहीं मिलने पर गला दबाकर हत्या करने के आरोप को लेकर कांड संख्या 54/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई थी। वहीं ससुराल वालों का कहना था कि विवाहिता ने गत शुक्रवार को फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...