भागलपुर, जनवरी 16 -- लखीसराय। पुरानी बाजार स्थित साईं मंदिर के प्रांगण में मकर संक्रांति के दूसरे दिन गुरुवार की देर संध्या श्रद्धा और भक्ति का भव्य दृश्य देखने को मिला। इस अवसर पर साईं मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना, महाआरती के उपरांत महाप्रसाद का वितरण किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और साईं बाबा के जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा। जानकारी के अनुसार, मकर संक्रांति पर्व के अवसर पर साईं मंदिर ट्रस्ट की ओर से विशेष आयोजन किया गया था। गुरुवार की शाम पहले मंदिर में साईं बाबा की पूजा-अर्चना की गई। पुजारी द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच दीप प्रज्वलन कर महाआरती संपन्न कराई गई। महाआरती के दौरान श्रद्धालुओं ने हाथ जोड़कर साईं बाबा से सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। इसके बाद मंदिर परिसर में महाप्रसाद का वितरण किया गया...