भागलपुर, जनवरी 27 -- चानन, निज संवाददाता। विद्या की देवी मां सरस्वती प्रतिमा का विसर्जन प्रखंड के विभिन्न नदी और तालाब में रविवार को देर रात तक किया गया। इसके पहले शुक्रवार को विधि-विधान के साथ पूजा अर्चना की गई। वहीं इटौन में स्थापित मां की प्रतिमा का विसर्जन सोमवार को किया गया। यहां प्रखंडस्तरीय सरस्वती मेला का आयोजन होता है। प्रतिमा विसर्जन को लेकर चुरामन बीघा, गोपालपुर, कुराव, मलिया, संग्रामपुर, जानकीडीह, भंडार सहित कई गावों में पूजा समिति द्वारा सुबह से ही तैयारी शुरू कर दी गई थी। चुरामन बीघा पूजा कमेटी के सदस्य प्रिंस कुमार, चंदन कुमार, कुंदन कुमार, सोहित कुमार, सौरव कुमार, गौरव कुमार, विशाल कुमार, अमलेश कुमार आदि ने बताया कि गाजे-बाजे के साथ प्रतिमा का विसर्जन किया गया। इस दौरान लोगों ने एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर बसंत का स्वागत ...