भागलपुर, अप्रैल 11 -- कजरा (लखीसराय) से वैदेही शरण की रिपोर्ट आवाज-ए-सिरीश शांडिल्य के संस्थापक सह अध्यक्ष एडवोकेट सिरीश कुमार शांडिल्य ने देश की शिक्षा व्यवस्था, विशेषकर सरकारी स्कूली शिक्षा की वर्तमान स्थिति को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने एक प्रेस रिलीज जारी कर कहा कि जब तक सरकारी विद्यालयों की गुणवत्ता में ठोस और व्यापक सुधार नहीं होगा, तब तक देश का समग्र विकास संभव नहीं है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2005 से वे लगातार केंद्र और राज्य सरकारों के समक्ष यह मांग रखते आ रहे हैं कि सरकारी स्कूलों की शिक्षा व्यवस्था में व्यापक बदलाव किए जाएं। उनका मानना है कि देश की बड़ी आबादी आज भी सरकारी स्कूलों पर निर्भर है, ऐसे में इन संस्थानों की स्थिति मजबूत करना अत्यंत आवश्यक है। प्रेस रिलीज में उन्होंने अपनी प्रमुख मांग दोहराते हुए कहा कि सरका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.