भागलपुर, मई 12 -- लखीसराय से अजय कुमार की रिपोर्ट: जिले में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने और ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों एवं युवाओं को बेहतर खेल सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। बिहार सरकार की पहल पर लखीसराय जिले की सभी 76 पंचायतों में खेल मैदान निर्माण का लक्ष्य शत-प्रतिशत पूरा कर लिया गया है। इस उपलब्धि की जानकारी देते हुए उप विकास आयुक्त सुमित कुमार ने बताया कि अब जिले के हर पंचायत स्तर पर खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए आधारभूत संरचना तैयार हो चुकी है। डीडीसी ने बताया कि पंचायतों में खेल मैदान निर्माण का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना और युवाओं को शारीरिक विकास के साथ खेलकूद से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि खेल मैदान बनने से बच्चे और युवा अब स्थानीय स्तर पर नियमित अभ्यास कर सकेंगे तथा विभिन्न प...