भागलपुर, जुलाई 22 -- अजय कुमार की रिपोर्ट लखीसराय। श्रावणी मेला 2026 के दौरान बाबा बैद्यनाथ धाम जाने वाले श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने दो जोड़ी श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की घोषणा की है। ये सभी ट्रेनें किऊल जंक्शन होकर चलेंगी, जिससे लखीसराय और आसपास के यात्रियों को भी बड़ी सुविधा मिलेगी। रेलवे के अनुसार गाड़ी संख्या 05545 रक्सौल-देवघर श्रावणी मेला स्पेशल का परिचालन 31 जुलाई से 30 अगस्त 2026 तक प्रत्येक रविवार, मंगलवार एवं शुक्रवार को किया जाएगा। वहीं गाड़ी संख्या 05546 देवघर-रक्सौल श्रावणी मेला स्पेशल भी इसी अवधि में प्रत्येक रविवार, मंगलवार एवं शुक्रवार को चलेगी। दोनों ट्रेनों के कुल 14-14 फेरे निर्धारित किए गए हैं। यह भी पढ़ें- श्रावणी मेला में श्रद्धालुओं को बड़ी सौगात: आसनसोल-पटना व आसनसोल-गोरखपुर के बीच...