भागलपुर, मार्च 26 -- लखीसराय। लखीसराय जिले के हलसी थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध बालू खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बालू लदे एक ट्रैक्टर को जब्त किया है। हालांकि पुलिस की कार्रवाई के दौरान ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार हलसी थाना क्षेत्र के शिवसोना गांव के पास सुबह गश्ती के दौरान पुलिस को अवैध बालू परिवहन की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बालू लदे ट्रैक्टर को जब्त कर लिया। यह कार्रवाई अपर थानाध्यक्ष रंजीत रंजन के नेतृत्व में थानाध्यक्ष राजेश कुमार रंजन एवं पुलिस बल के साथ किया गया हालांकि पुलिस को देखते ही ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रैक्टर को अपने कब्जे में लेकर थाना लाया है और आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। साथ ही फरार चालक की पहचान कर उसकी गिरफ्तार...