लखीसराय : शराब तस्कर व शराबी धराया, अज्ञात शराब व बाइक भी बरामद
भागलपुर, जून 11 -- लखीसराय से संतोष कुमार की रिपोर्ट : नशा मुक्ति अभियान के तहत जिला उत्पाद पुलिस ने बुधवार को अलग-अलग थाना क्षेत्र से तीन शराब तस्कर और तीन शराबी को गिरफ्तार किया। इस दौरान किऊल थाना क्षेत्र के खगौर गांव से अज्ञात अवस्था में बाइक समेत 15 लीटर देसी शराब भी बरामद किया। उत्पाद इंस्पेक्टर निर्मल कुमार ने बताया कि कजरा थाना क्षेत्र से रोशन कुमार को बाइक समेत 6 लीटर, अमहरा थाना क्षेत्र से महेंद्र केवट को 9 लीटर और कवैया थाना क्षेत्र से संतोष चौधरी को 2 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। बड़हिया थाना क्षेत्र से मृत्युंजय कुमार, उत्पल झा और विक्रम कुमार को शराब पीने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। सदर अस्पताल से मेडिकल जांच के बाद सभी आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.