भागलपुर, जनवरी 5 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सदर प्रखंड के खगौर गांव में सोमवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जो जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार अजय कुमार शर्मा, प्रभारी सचिव सह अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कुमारी ज्योत्सना के निर्देशानुसार आयोजित हुआ। कार्यक्रम खगौर पंचायत के वार्ड संख्या 10 स्थित महादलित टोला में किया गया। शिविर का मुख्य विषय प्रोजेक्ट टुडे स्योर टुमारो रखा गया था। शिविर के माध्यम से लोगों को पर्यावरण की रक्षा कर भविष्य को सुरक्षित बनाने का संदेश दिया गया। पैनल अधिवक्ता रंजीत कुमार ने कहा कि स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त वातावरण का निर्माण करना हमसभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाने पर जोर देते हुए कहा क...