भागलपुर, अगस्त 22 -- कजरा (लखीसराय) से वैदेही शरण की रिपोर्ट जिले के विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा 8 से 10 तक के छात्र-छात्राओं को विज्ञान के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद, बिहार, पटना के निर्देश के आलोक में जिले में विज्ञान संगोष्ठी 2026 का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय, लखीसराय की ओर से सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों तथा सरकारी एवं निजी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को आवश्यक निर्देश जारी किया गया है। जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा जारी पत्र में बताया गया है कि प्रत्येक वर्ष राज्य स्तर पर विज्ञान संगोष्ठी का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद, बिहार, पटना तथा श्रीकृष्ण विज्ञान केंद्र, पश्चिमी गांधी मैदान, पटना के सं...