भागलपुर, मई 4 -- चानन से प्रकाश मंडल की रिपोर्ट भीषण गर्मी में पीने के पानी की समुचित वयवस्था के लिए सरकार भले ही प्रयासरत है, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। भलूई पंचायत के रमलबीघा गांव में लाखों खर्च के बाद भी लोगों को पानी नसीब नहीं हो रहा है। यहां बसे करीब एक हजार लोगों को अब भी कुंआ या फिर चापाकल के सहारे रहना पड़ रहा है। देह जला देने वाली तीखी गर्मी के कारण अधिकांश चापाकल, कुआं सूख गए हैं। मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट में शुमार हर घर नल जल योजना यहां मुंह चिढ़ा रही है। ग्रामीण सुनील कुमार, बजरंगी कुमार, बबीता देवी, आरती देवी, मीरा देवी, मालती देवी, राजेश कुमार, अशोक कुमार, बीरेन्द्र कुमार आदि ने बताया कि पानी की कमी लोगों को परेशान कर रखा है। गर्मी की शुरूआती दौर से ही पानी की किल्लत यहां के लोग झेल रहे हैं, जो अब तक जार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.