भागलपुर, मार्च 21 -- कजरा। एक संवाददाता शनिवार को हुई लगातार बारिश और खराब मौसम ने क्षेत्र के किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। शुक्रवार से ही मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ था, जब तेज आंधी के साथ बारिश और ओलाबृष्टि ने फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया। शनिवार को भी रुक-रुक कर हुई बारिश ने हालात और खराब कर दिए। रबी सीजन की प्रमुख फसलें जैसे सरसों, चना और मसूर आदि इस प्राकृतिक आपदा की चपेट में आ गईं। खेतों में खड़ी फसलें गिर गईं, जबकि कई जगहों पर पानी भर जाने से फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई।किसानों का कहना है कि इस बार अच्छी पैदावार की उम्मीद थी, लेकिन अचानक बदले मौसम ने सारी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। कई किसानों ने बताया कि ओलाबृष्टि के कारण फसल के दाने झड़ गए और पौधे टूट गए, जिससे उत्पादन में भारी गिरावट तय मानी जा रही है। लगातार नमी और पानी भराव के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.