भागलपुर, अप्रैल 7 -- बड़हिया से दिग्विजय की रिपोर्ट मोकामा-किऊल रेलखंड पर स्थित बड़हिया रेलवे स्टेशन के पूर्वी सिग्नल के समीप मंगलवार की सुबह एक अज्ञात वृद्ध का क्षत-विक्षत शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव के टुकड़े रेलवे ट्रैक पर बिखरे पड़े थे। जिसे देखकर आसपास के ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना रेलवे पुलिस को दी। सूचना मिलते ही जीआरपी बल मौके पर पहुंचा और शव के अवशेषों को सुरक्षित कर जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी, लेकिन बाद में उसके कुर्ते में मिले बैंक पासबुक के आधार पर उसकी पहचान बड़हिया प्रखंड के ही वीरुपुर निवासी 60 वर्षीय रामरतन झा के रूप में की गई। जानकारी अनुसार रामरतन झा भिक्षाटन कर अपना जीवन-यापन करते थे। मंगलवार की सुबह वे घर से टाल क्षेत्र के कमरपुर गांव जाने की बात कहकर निकले थे। कुछ ही घ...