भागलपुर, मार्च 26 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। एसपी प्रेरणा कुमार के निर्देशानुसार विगत रात्रि जिले में सघन गश्ती जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक (साइबर क्राइम) अजीत चौहान द्वारा विभिन्न थाना क्षेत्रों में भ्रमणशील रहकर रात्रि गश्ती व्यवस्था का जायजा लिया गया। उन्होंने गश्ती, ओडी ड्यूटी तथा डायल-112 सेवा में तैनात पुलिस बल की उपस्थिति, सतर्कता और कार्यशैली की गहन जांच की। निरीक्षण के दौरान डीएसपी ने कई स्थानों पर पुलिस टीमों को रोककर ड्यूटी के प्रति उनकी तत्परता की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि रात्रि गश्ती कानून-व्यवस्था बनाए रखने का महत्वपूर्ण हिस्सा है, इसलिए इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी पुलिस कर्मियों को निर्धारित समय पर अपने-अपने क्षेत्र में सक्रिय रहने ...